शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एस.एम.एस.डी. इंटर कॉलेज, कनखल में निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2026 7:11 अपराह्न
  • 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रचनात्मक विचार एवं उत्कृष्ट चित्र
  • कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और बड़े सपने देखने का किया आह्वान
हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ’25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर आधारित उत्सव के तहत सोमवार को एस.एम.एस.डी. इंटर कॉलेज, कनखल में विद्यालय स्तरीय निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों, रचनात्मकता और कला के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विकसित भारत के अपने सपनों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया, जबकि चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सपनों को नई दिशा देना तथा उनमें देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दृष्टिकोण को जानने और प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।
चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मुख्य अतिथि मदन कौशिक द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें कुमारी संजना ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंत्री मदन कौशिक ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले हॉकी खिलाड़ी रोहित कुमार को भी उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का भविष्य युवाओं और बच्चों के सपनों से जुड़ा है। उन्होंने कहा, “आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के सशक्त निर्माता हैं। शिक्षा, संस्कार, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से बच्चे अपने सपनों को साकार कर राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।” विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.