गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : लड़की ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2026 1:02 पूर्वाह्न

हरिद्वार : मध्य प्रदेश की रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद हरिद्वार बुलाकर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में पथरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र निसार, निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी के रूप में हुई है। युवती के भाई की शिकायत पर 25 सितंबर को पथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहरुख को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

 

इंस्टाग्राम पर चार साल पहले हुई थी दोस्ती

शिकायत के अनुसार, मध्य प्रदेश की युवती की करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से शाहरुख नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। उस समय आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट ‘अमन सिंह’ नाम से था। बाद में उसने अपनी आईडी का नाम बदलकर शाहरुख कर लिया।

युवती के मुताबिक, आरोपी ने उसे बताया कि उसका नाम अमन ही है और उसने कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम आईडी का नाम बदला है। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।

 

शादी के लिए हरिद्वार लाने का आरोप

शिकायत में युवती के भाई ने बताया कि 13 सितंबर को आरोपी युवती को शादी करने के लिए दिल्ली से हरिद्वार लेकर आया। अगले दिन यानी 14 सितंबर की सुबह वह उसे रेलवे स्टेशन से एक कमरे में ले गया।

आरोप है कि कमरे में शाहरुख ने युवती से कहा कि वह धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करेगा। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

 

मां और भाई पर भी दबाव बनाने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी की मां और भाई कमरे के बाहर मौजूद थे। उसी रात आरोपी की मां कमरे में आई और युवती से कहा कि उसके बेटे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं, इसलिए अब उसे धर्म परिवर्तन करना होगा और उसका बेटा उससे शादी करेगा।

युवती के विरोध करने पर आरोप है कि आरोपी की मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया।

शिकायत के मुताबिक, युवती करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रही। इसके बाद 18 सितंबर को आरोपी के बड़े भाई ने कमरे का ताला खोला और उस पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती के अनुसार, इसके बाद वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती थी।

 

बेहोशी की हालत में अस्पताल से ले जाने का आरोप

तहरीर के अनुसार, 19 सितंबर को शाहरुख अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती को बेहोशी की हालत में कार से किसी अज्ञात स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद युवती ने अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी।

युवती के भाई की शिकायत के आधार पर 25 सितंबर को पथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.