सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन और उसके दोस्त को मारी गोली, दोनों की मौत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2026 1:58 अपराह्न
  • झबरेड़ी कलां में दिनदहाड़े गोलीकांड से मचा हड़कंप, वारदात के बाद आरोपी अमन फरार – पुलिस तलाश में जुटी

रुड़की। झबरेड़ी कलां गांव में सोमवार सुबह प्रेम प्रसंग के शक ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी बहन और उसके दोस्त को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक साथ हुई दो मौतों से गांव में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी भाई अमन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहन और पड़ोसी युवक के बीच बातचीत से बढ़ा शक

बताया जा रहा है कि झबरेड़ी कलां निवासी युवती रुपा और पड़ोसी युवक सूरज पुत्र अशोक के बीच आपसी बातचीत होती थी। युवती के भाई अमन को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक था। बताया गया है कि समय के साथ यह शक गहराता गया और सोमवार सुबह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पहले युवक को मारी गोली, फिर बहन को बनाया निशाना

आरोप है कि अमन ने पहले पड़ोसी युवक सूरज को गोली मार दी। इसके बाद उसने अपनी बहन रुपा को भी गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया।

हायर सेंटर ले जाते समय रुपा ने भी तोड़ा दम

रुपा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही रुपा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

आरोपी की तलाश में पुलिस, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी अमन की तलाश शुरू कर दी है। गोलीकांड के बाद गांव में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.