शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ में फेस्टिवल को लेकर भ्रामक पोस्ट से बचें, तथ्यों की पुष्टि के बाद ही करें साझा – प्रशासन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2026 12:25 अपराह्न
  • ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट पर जिला प्रशासन ने किया स्पष्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का चयन सेना ने किया था

गोपेश्वर/बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट के बीच जिला प्रशासन ने जनसामान्य से बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी सूचना के आधार पर धारणा नहीं बनाने और पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली किसी भी सूचना को आगे प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों की पुष्टि की जाए और भ्रामक एवं तथ्यहीन प्रचार-प्रसार से बचा जाए। प्रशासन ने साथ ही स्पष्ट किया कि महोत्सव में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उनके स्वरूप का चयन और निर्धारण भारतीय सेना की ओर से किया गया था।

सेना के अनुरोध पर लगाए गए थे जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल

प्रशासन के अनुसार भारतीय सेना के अनुरोध पर आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न जनोपयोगी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। इनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं सेना की ओर से सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर लोगों को उनके संबंध में जानकारी दी गई।

‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थी महोत्सव की थीम

भारतीय सेना की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बदरीनाथ धाम स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ रही। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था।

बामणी-माणा की लोक संस्कृति को भी मिला मंच

महोत्सव में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित सीमांत गांवों बामणी और माणा की लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं स्थानीय परंपराओं को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उनके स्वरूप का चयन एवं निर्धारण सेना द्वारा किया गया था।

धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजन की सलाह

जिला प्रशासन ने बताया कि सेना के स्थानीय अधिकारियों को श्री बदरीनाथ धाम की धार्मिक आस्था, पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व तथा स्थानीय धार्मिक परंपराओं के अनुरूप ही आयोजन कराने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से धाम की धार्मिक गरिमा और स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने दोहराया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना को तथ्यहीन रूप से आगे बढ़ाने से बचना चाहिए। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी पोस्ट अथवा सूचना को साझा करने से पहले उसके तथ्य जांचें और अपुष्ट सामग्री के आधार पर किसी प्रकार की धारणा न बनाएं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ में फेस्टिवल को लेकर भ्रामक पोस्ट से बचें, तथ्यों की पुष्टि के बाद ही करें साझा – प्रशासन
  • उत्तरकाशी : झाला में Rural Stays Gangotri की शुरुआत, गांव की अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की कवायद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.