शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लैंड फ्रॉड के मामलों में प्रभावी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें – आयुक्त गढवाल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2026 4:59 अपराह्न
  • लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 56 प्रकरणों की हुई समीक्षा, 12 मामलों का निस्तारण; 8 मामलों में प्राथमिकी दर्ज व 1 मामले में एसआईटी जांच; शेष 35 मामलों में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश
  • सरकारी भूमि पर अतिक्रमण एवं कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर करें कार्रवाई
देहरादून : आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयुक्त शिविर कार्यालय, ईसी रोड, देहरादून में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों से प्राप्त भूमि संबंधी धोखाधड़ी, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि हस्तांतरण तथा अनधिकृत प्लॉटिंग सहित विभिन्न प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंड फ्रॉड से संबंधित मामलों में प्रभावी एवं निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जे अथवा अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों को किसी भी स्तर पर हल्के में न लिया जाए तथा प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति के समक्ष कुल 56 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि 8 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। वहीं 1 प्रकरण में एसआईटी जांच के आदेश दिए गए। शेष 35 प्रकरणों में संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं विभागीय अधिकारियों को अभिलेखों एवं तथ्यों का परीक्षण करते हुए विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नगर निगम एवं नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर कब्जे एवं अतिक्रमण की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी भूमि पर फर्जीवाड़े अथवा अवैध कब्जे का कोई मामला सामने आता है तो संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जांच करते हुए तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करें।
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि लैंड फ्रॉड अथवा भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों में किसी व्यक्ति द्वारा तहरीर दिए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में ग्राम सभा की भूमि पर खेती किए जाने के मामले की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने यह जांच करने के निर्देश दिए कि उक्त भूमि पर खेती की अनुमति किसके निर्देश पर दी गई। साथ ही संबंधित फसल को नियमानुसार कुर्क करने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। हरिद्वार में केसर हिंद के नाम पर दर्ज भूमि अन्य व्यक्तियों के नाम स्थानांतरित होने के प्रकरण में आयुक्त ने भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया, अभिलेखों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कनखल में लैंड फ्रॉड के प्रकरण में संबंधित प्रॉपर्टी डीलर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि भूमि संबंधी धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
देहरादून के भारूवाला क्षेत्र में एंग्लो इंडियन एवं डोमिसाइल समिति की लगभग 70 बीघा भूमि अन्य व्यक्तियों के नाम स्थानांतरित होने के मामले में आयुक्त ने विस्तृत जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित समिति का अधिनियम प्राप्त कर उसके बायलॉज का परीक्षण करने तथा भूमि हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया की जांच करने को कहा। राजपुर रोड पर बहुउद्देशीय वित्तीय विकास निगम की भूमि से संबंधित प्रकरण में नगर निगम को सम्पूर्ण विवरण एवं अभिलेखों सहित विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कोटद्वार, पौड़ी में बिना अनुमति प्लॉटिंग किए जाने तथा निर्धारित अंश से अधिक भूमि विक्रय किए जाने के मामले में भी संबंधित अधिकारियों को जांच कर तथ्यात्मक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी मामलों में केवल वर्तमान अभिलेखों के आधार पर ही नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार पुराने राजस्व अभिलेखों, खसरा-खतौनी, नक्शे, रजिस्ट्री एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का भी परीक्षण किया जाए, ताकि भूमि हस्तांतरण एवं स्वामित्व से संबंधित वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि लैंड फ्रॉड के मामलों में राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, एमडीडीए एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
बैठक में वन संरक्षक वन विभाग कल्याणी, नगर आयुक्त ऋषिकेश विजय नाथ शुक्ला, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वतंत्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी,जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व नितिन वशिष्ठ, उप जिलाधिकारी रुड़की, उप जिलाधिकारी कोटद्वार सहित नगर निगम, एमडीडीए एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों से जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.