मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मौज-मस्ती के लिए चुराई स्कूटी, पहचान छिपाने को बदला रंग

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 1:27 पूर्वाह्न

श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया है। दोनों किशोर कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को श्रीनगर निवासी अमित रावत ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर को अपने निवास के पास ब्रह्मकुमारी आश्रम के गेट के सामने अपनी स्कूटी खड़ी की थी। अगले दिन मौके पर पहुंचने पर स्कूटी वहां से गायब मिली।

शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0-60/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, लगातार किए गए प्रयासों के बाद चोरी की गई स्कूटी को दो विधि-विवादित किशोरों के कब्जे से बरामद किया गया। दोनों को 20 सितंबर 2026 को संरक्षण में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से किशोरों ने स्कूटी के मूल रंग को स्प्रे के जरिए काले रंग में बदल दिया था और नंबर प्लेट भी हटा दी थी।

पूछताछ में पता चला कि दोनों किशोर कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र हैं। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी चलाने के शौक और मौज-मस्ती के उद्देश्य से उन्होंने बिना अनुमति स्कूटी उठा ली थी। बाद में पहचान छिपाने के लिए उसका रंग बदल दिया और नंबर प्लेट हटा दी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.