शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में भी निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2026 3:19 अपराह्न
चमोली : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को कर्णप्रयाग स्थित ब्लॉक सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद चमोली के सभी 9 विकासखंडों में संचालित 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना है।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ प्रदेशभर में आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिए इसकी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम को जनहित से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पोषण माह भी मनाया जा रहा है। ऐसे में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अन्य लाभार्थियों को पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिल सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां महिला एवं बाल विकास विभाग की मजबूत रीढ़ हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नगर पालिका कर्णप्रयाग में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के संचालन से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित कूड़ा उठान तथा सफाई व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा कर्णप्रयाग को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि नियमित कूड़ा उठान, प्रभावी सफाई व्यवस्था और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से कर्णप्रयाग को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, नगर उपाध्यक्ष राकेश खंडूरी, भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवि गर्ग, खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रानीपोखरी मौजा में रात्रि चौपाल आयोजित, एडीएम केके मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • साइबर अपराधियों पर लगाम के लिए पौड़ी पुलिस सक्रिय, छात्राओं को सोशल मीडिया सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
  • देहरादून के निजी स्कूल के फिजिक्स टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
  • उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
  • लैंसडौन में हेलीपैड निर्माण को सीएम धामी की मंजूरी
  • सड़क नहीं तो चुनाव नहीं, मासौं-कफलखेत-दादड़ के ग्रामीणों की चेतावनी
  • देर रात गलियों में जमावड़े पर पुलिस सख्त
  • पौड़ी गढ़वाल : घर में घुसकर महिला से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • बदरीविशाल के दर्शनों को सपरिवार पहुंचे सुशील कानौड़िया, मंदिर सेवा का लिया संकल्प
  • दलेर मेहंदी विवाद : 35 लाख रुपये की फीस से लेकर कलाकार के सम्मान तक छिड़ी बहस, मीका सिंह ने सुबोध उनियाल में मांगी भुगतान की रसीद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.