मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ के कायाकल्प पर सीएम धामी की नजर, मौके पर परखी मास्टर प्लान की रफ्तार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 12:49 पूर्वाह्न
  • बोले-गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं

गोपेश्वर (चमोली)। भगवान बदरीविशाल के दरबार में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।  इसके बाद उनका पूरा फोकस बदरीनाथ के कायाकल्प पर रहा। मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आस्था पथ समेत निर्माणाधीन योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बदरीनाथ धाम में चल रहे विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धाम की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान से भी जुड़े हैं। इसलिए काम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ धाम की पारंपरिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्वरूप का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बदरीनाथ धाम को उसकी पौराणिक और धार्मिक महत्ता के अनुरूप भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मास्टर प्लान के तहत विकसित सुविधाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की ओर से आयोजित बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में हिस्सा लिया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 150 से अधिक संत-साध्वी और 1200 से अधिक हरिभक्त महोत्सव में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम भारत की सनातन चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। सदियों से यह भूमि तप, साधना और आध्यात्मिक चेतना की साक्षी रही है। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन और आशीर्वाद समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम, गंगा-यमुना, हिमालय और हेमकुंड साहिब जैसे तीर्थ प्रदेश की पहचान हैं। सरकार का प्रयास है कि इन तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार हो, लेकिन विकास के साथ उनकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर दायित्वधारी हरक सिंह व माधव प्रसाद सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बत्र्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,  भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी व अरुण मैठाणी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.