मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कमीशनखोरी के आरोपों पर खजान दास का बड़ा बयान, साबित हुआ तो इस्तीफे के साथ ही आत्महत्या भी करूंगा…! 

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 12:57 पूर्वाह्न

देहरादून। चकराता विधानसभा क्षेत्र से आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके सरकारी आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए संचालित योजनाओं में लाभार्थी चयन और योजनाओं के कामों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि योजनाओं में 15 से 20 प्रतिशत कमीशनखोरी के चलते करीब 80 प्रतिशत काम कांग्रेस से जुड़े लोगों को दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण वास्तविक और पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौजूदा लाभार्थी सूची को स्थगित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। भाजपा नेताओं ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और पात्र लोगों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई।

आरोपों पर खजान दास का तीखा जवाब

भाजपा कार्यकर्ताओं के आरोपों के बाद कैबिनेट मंत्री खजान दास ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। मंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर बेहद कड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाया गया एक भी आरोप साबित हो जाता है, तो वह मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ आत्महत्या तक करने की बात कही।

मंत्री के इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। एक ओर भाजपा कार्यकर्ता योजनाओं में कथित अनियमितताओं और कमीशनखोरी के आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं मंत्री इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बता रहे हैं।

भाजपा के भीतर ही उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम की खास बात यह है कि प्रदर्शन करने वाले लोग विपक्षी दल के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता हैं। अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का खुलकर सड़क पर उतरना पार्टी और सरकार के लिए भी चर्चा का विषय बन गया है।

अब मामला आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर इस सवाल पर टिक गया है कि अनुसूचित जाति-जनजाति योजनाओं के लाभार्थियों के चयन और कामों के आवंटन की प्रक्रिया में वास्तव में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।

फिलहाल, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, योजनाओं में कमीशनखोरी के लगाए गए आरोप और मंत्री खजान दास का आत्महत्या तक का बयान देहरादून की सियासत में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। मामले में जांच या सरकार की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.