शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योगासन में पौड़ी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, सार्थक-देवांश और संस्कृति ने जीता गोल्ड

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2026 10:16 अपराह्न

हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु वर्गों में पौड़ी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

सार्थक-देवांश और संस्कृति ने जीता स्वर्ण

प्रतियोगिता के अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में सार्थक कंडवाल और देवांश शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में संस्कृति गुसाईं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीतकर पौड़ी का गौरव बढ़ाया।

सौम्या, सागर और वरुण ने जीते रजत पदक

अंडर-19 बालिका वर्ग में सौम्या शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में सागर और वरुण ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किए।

अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदकों की झड़ी

अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालकोट, पोखड़ा के विभोर और करन ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

इसी आयु वर्ग के बालिका वर्ग में तुलसी जुयाल और आस्था बड़थ्वाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

शिवपुर कोटद्वार की सार्थक योगशाला के खिलाड़ियों का विशेष प्रदर्शन

प्रतियोगिता में शिवपुर, कोटद्वार स्थित सार्थक योगशाला के खिलाड़ियों ने भी विशेष प्रदर्शन किया। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल की यशिका नेगी, मेघा रावत, सोनाक्षी, प्रियांशी पंवार और प्रियांशी रावत समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

35 सदस्यीय टीम ने लिया हिस्सा

पौड़ी गढ़वाल की 35 सदस्यीय टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम के प्रभारी राकेश कंडवाल और कोच जितेंद्र प्रसाद धस्माना रहे।

टीम को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, पौड़ी गढ़वाल का मार्गदर्शन और सहयोग मिला। वहीं राज्य स्तरीय टीम के चयन में व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि से बढ़ा जिले का गौरव

पौड़ी गढ़वाल के युवा खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में यह प्रदर्शन जिले में खेल और योग के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। खिलाड़ियों की सफलता से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और शिक्षण संस्थानों में खुशी का माहौल है। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर पौड़ी की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.