रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूआईआईटीबी की आड़ में सरकारी जमीनों पर नजर – कांग्रेस

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2026 10:30 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने यूआईआईटीबी को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूआईआईटीबी की आड़ में सरकारी जमीनों और बेशकीमती संपत्तियों को लीज पर देने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। डिमरी के मुताबिक निरीक्षण भवनों और पर्यटन आवासों समेत सरकारी विभागों की महत्वपूर्ण संपत्तियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किए जाने की तैयारी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिमरी ने सवाल उठाया कि दशकों से सरकारी उपयोग में आ रहे निरीक्षण भवन और पर्यटन आवास आखिर किस आधार पर निजी हाथों को लीज पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि किन-किन संपत्तियों को चिह्नित किया गया है, उनका बाजार मूल्य कितना है, लीज कितने वर्षों के लिए होगी और इससे सरकारी खजाने को कितना राजस्व मिलेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यूआईआईटीबी के नाम पर सरकारी जमीनों और संपत्तियों को बाजार आधारित उपयोग में लाने की कवायद की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के जरिए सरकारी जमीनों की खरीद-फरोख्त और संपत्तियों के व्यावसायिक दोहन का रास्ता खुल सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति किसी व्यक्ति, संस्था या सरकार की निजी मिल्कियत नहीं, बल्कि जनता की संपत्ति है। इसलिए इसके हस्तांतरण, लीज या व्यावसायिक उपयोग से जुड़ा प्रत्येक निर्णय सार्वजनिक होना चाहिए। डिमरी ने सरकार से यूआईआईटीबी के तहत प्रस्तावित सभी संपत्तियों की सूची, मूल्यांकन रिपोर्ट और लीज की शर्तें सार्वजनिक करने की मांग की।

डिमरी ने कहा कि कांग्रेस सरकारी संपत्तियों को लेकर किसी भी अपारदर्शी प्रक्रिया को चुपचाप स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने वालों को जवाब देने के बजाय दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन और संपत्तियों के संबंध में लिए जा रहे फैसलों का पूरा हिसाब जनता के सामने रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.