शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2026 10:37 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिस सड़क के लिए सकंड गांव के ग्रामीण दशकों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे, उसी सड़क को जब ग्रामीणों ने खुद खोद दिया तो पांच दिन में प्रशासन को गांव की चैखट पर पहुंचना पड़ा। आंदोलन के दबाव में प्रशासन, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों के साथ लिखित समझौता किया। भाकपा (माले) ने इसे ग्रामीणों के संघर्ष की जीत बताया है।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि सकंड के ग्रामीणों का संघर्ष सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत सामने लाता है। दशकों बाद भी सड़क के प्रथम चरण की स्वीकृति नहीं होना बताता है कि ग्रामीण इलाकों के प्रति शासन-प्रशासन की प्राथमिकता क्या है। लिखित समझौते में विभागों ने कहा है कि प्रथम चरण की स्वीकृति मिलते ही वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

मैखुरी ने सवाल उठाया कि स्थानीय भाजपा विधायक का यह तीसरा कार्यकाल है और राज्य में भाजपा सरकार को करीब दस साल हो चुके हैं, फिर भी सकंड के ग्रामीणों को सड़क के लिए खुद सड़क खोदकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्टों के लिए हजारों पेड़ों की कटाई और वन भूमि के इस्तेमाल का रास्ता निकाला जा सकता है, लेकिन गांव तक सड़क पहुंचाने की बारी आती है तो वन भूमि और चंद पेड़ों की आड़ में वर्षों तक ग्रामीणों को सड़क से वंचित रखा जाता है। सरकारों का यह दोहरा रवैया अब नहीं चल सकता। भाकपा (माले) ने सकंड समेत सड़क से वंचित सभी गांवों को तत्काल सड़क से जोड़ने और वन भूमि समेत तमाम विभागीय अड़चनों को दूर करने की मांग की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6.51 करोड़ मंजूर, जानें किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
  • उत्तराखण्ड की बेटी शीतल मेहता का NDA में चयन, पाई 14वीं रैंक
  • बरेली से स्मैक लाकर ऋषिकेश में बेचने की थी तैयारी, 2 तस्कर गिरफ्तार
  • खेल, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा नगर पालिका पौड़ी द्वारा आयोजित शरदोत्सव, 16 नवंबर से तीन दिन सजेगा उत्सव का मंच
  • आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण में खर्च हुये साढ़े छह करोड़ – डीएम
  • उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले
  • शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए भी पंजीकरण की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा रिकॉर्ड, सुरक्षा और पर्यटन प्रबंधन के लिहाज से तैयार होगा डाटा
  • किश्तवाड़ के जंगल में गोलियों से छलनी मिले दो लापता SPO के शव, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज
  • उत्तराखण्ड : स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास
  • अल्मोड़ा में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत, रातभर खाई में पड़े रहे शव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.