बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के दो विद्यार्थियों का चयन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2026 10:33 अपराह्न

लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के लिए यह हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से राज्य स्तरीय सहभागिता के लिए चयन हुआ है। यह कार्यक्रम 10 से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया, जिसका विषय “उत्तराखण्ड ऑफ माय ड्रीम : विकसित राज्य के लिए मेरा विजन” था।

कार्यक्रम में कक्षा XI एवं XII के कुल 31 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित उत्तराखण्ड के प्रति अपने विचारों, कल्पनाओं एवं दृष्टिकोण को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय की कक्षा XII की छात्रा सृष्टि मैंदोला (मानविकी वर्ग) ने हिंदी निबंध तथा कक्षा XI के छात्र आदित्य भारद्वाज (विज्ञान वर्ग) ने अंग्रेजी निबंध के माध्यम से अपने सृजनात्मक विचारों और विकसित उत्तराखण्ड की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर दोनों विद्यार्थियों का चयन लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता के लिए किया गया है।

दोनों चयनित विद्यार्थियों को 18 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दोनों विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, सृजनात्मक अभिव्यक्ति तथा राज्य के विकास के प्रति उनकी जागरूकता और उत्तरदायित्व-बोध को प्रदर्शित करती है।

विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम ने भी दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए सम्मान का विषय है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
  • पौड़ी बस अड्डे पर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार
  • अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते थे मरीज, अब ज्योतिर्मठ अस्पताल में ही सुविधा
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में पौड़ी के 12 विद्यार्थी करेंगे संवाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.