शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हवन-यज्ञ और योग साधना के साथ संपन्न हुआ शिविर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2026 12:54 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। महिला पतंजलि योग समिति चमोली के तत्वावधान में नंदप्रयाग के समीप सोनला स्थित होटल नारायण में आयोजित योग शिविर का हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर मंत्रोच्चार के बीच योग साधकों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

शिविर के समापन पर आयोजित हवन-यज्ञ में बड़ी संख्या में योग साधकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान योग साधकों ने विभिन्न योगासनों और योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर योग के महत्व का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग साधकों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि योग को केवल शिविरों तक सीमित रखने के बजाय इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। योग से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग और प्राणायाम का अभ्यास करने का आह्वान किया।

म्हिला पतंजलि योग समिति की सह राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह ने कहा कि योग शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। शिविर के दौरान योग साधकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके नियमित अभ्यास पर जोर दिया गया।

हवन-यज्ञ के बाद पूर्णाहुति के साथ शिविर का विधिवत समापन किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह नेगी, जिला प्रभारी सुषमा भंडारी, बीरा फरस्वाण, मंजू, पूजा, देवी, मुकेश, पंकज, कुंवर, नवीन और प्रवीण समेत बड़ी संख्या में योग साधकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में सियासी संग्राम, विधायक हरीश धामी ने सीएम धामी पर साधा निशाना
  • सालिम अली- बर्डमैन ऑफ इंडिया, प्राकृतिक इतिहास के अमर साधक
  • एकता कपूर की नई हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक जारी, 2027 में होगी रिलीज
  • जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी लेकर आएगी ‘पुष्पक विमान’, नेटफ्लिक्स ने किया नई सीरीज का ऐलान
  • संचार व्यवस्था में खराबी से अमेरिका में ठप हुईं उड़ानें, हजारों यात्री प्रभावित, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा
  • पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू
  • उत्तराखंड में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ
  • मुख्यमंत्री एवं भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद
  • गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पौड़ी पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तारी
  • काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.