कोटद्वार । बरसात व खनन के ओवरलोड डम्परो के चलते नजीबाबाद बुबाखाल हाईवे पर गहरे गहरे गड्डे बन गये है । इन गड्डो पर दुर्घटना का अंदेशा लगाया जा रहा था क्योंकि विभाग का इस ओर ध्यान केन्द्रित ही नही था ।

रविवार को पौड़ी जनपद के अंतर्गत ग्राम चोपड़ा, पोस्ट गवाड़ी, तहसील चौबट्टाखाल निवासी कुछ लोग अपने परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने आज अपने गांव चोपड़ा से हरिद्वार जा रहे थे कि इसी बीच कोटद्वार का कौड़िया बैरियर पार करने के बाद लगभग 2 किमी आगे यूपी में उनकी ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कौड़िया बैरियर से लगभग 2 किमी आगे यूपी में सड़क पर हुए गड्ढे में जाकर कार अनियंत्रित हो गयी और कई बार पलटी।

जिस पर बीच की सीट मे बैठे दीपक सिंह गुसाईं की अस्पताल लाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी। जबकि हर्षपाल सिंह, दर्शन सिंह, ताजबर सिंह व चालक लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में चल रहा है। कार में कुल पांच लोग सवार थे, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।





Discussion about this post