शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षक दिवस पर नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चों ने बिना अध्यापकों के मनाया शिक्षक दिवस

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2026 4:58 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल भलागांव में उस समय बच्चों और अभिभावकों को मायूसी हाथ लगी, जब बच्चे और अभिभावक शिक्षक दिवस मनाने के लिए विद्यालय पहुंचे लेकिन वहां कोई शिक्षक की मौजूद नहीं था। शिक्षक दिवस मनाने के लिए उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे बच्चों और अभिभावकों ने शिक्षकों की गैरमौजूदगी में ही शिक्षक दिवस मनाया और निराश होकर लौटना पड़ा।

अभिभावकों के अनुसार शिक्षक दिवस को लेकर बच्चों और अभिभावकों में काफी उत्साह था। बच्चों ने अपने शिक्षकों को बधाई देने और शिक्षक दिवस मनाने के लिए पहले से तैयारियां की थीं। अभिभावक भी बच्चों के साथ शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देने विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन दोनों शिक्षकों के विद्यालय में नहीं पहुंचने से बच्चों की सारी तैयारियां धरी रह गईं।

कक्षा छह की छात्रा गुंजन भट्ट ने बताया कि विद्यालय में कभी एक तो कभी दूसरा शिक्षक आता है। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कई बच्चों को अपने पाठ्यक्रम के विषयों को लेकर भी पूरी जानकारी नहीं है।

शिक्षकों के विद्यालय नहीं पहुंचने पर अभिभावकों और महिला मंगल दल की महिलाओं में भी रोष है। महिला मंगल दल की अध्यक्ष अंजना भट्ट ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। शिक्षकों की मनमानी और निगरानी व्यवस्था की कमी का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन बच्चों और अभिभावकों में शिक्षक दिवस को लेकर उत्साह था, उसी दिन शिक्षकों का विद्यालय में नहीं पहुंचना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अभिभावक लज्जू देवी, रौशनी देवी, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, सुमन देवी, रीता देवी और अंजना देवी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों के लिए सरकारी विद्यालय ही शिक्षा का प्रमुख माध्यम हैं। यदि विद्यालय में शिक्षक नियमित रूप से नहीं आएंगे तो बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

मामले को लेकर अभिभावकों की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। अभिभावकों ने विभाग से विद्यालय की स्थिति की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की है। शिक्षक दिवस पर सामने आई यह तस्वीर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और विभागीय मॉनिटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इधर, चमोली के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि उन्हें भलागांव में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ज्योतिर्मठ से इस संबंध में रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मेरी मैत की ध्याणी, तेरू बाटू हेरदू रोलु : कैलाश को चली मां नंदा की डोली
  • जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष
  • बारिश पर भारी पड़ा कान्हा का जन्मोत्सव, पुलिस मैदान में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए, पॉक्सो और SC-SC एक्ट में भी FIR
  • शिक्षक दिवस पर नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चों ने बिना अध्यापकों के मनाया शिक्षक दिवस
  • 27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित, जेआरसी ने बताया बाल विवाह के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे अभियानों को वैश्विक मान्यता
  • चारधाम यात्रा 2026 : 15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 7 सितंबर से खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल
  • बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री
  • अवैध मस्जिद का ध्वस्तीकरण शुरू : कलक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात
  • कोटद्वार में UIDAI आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.