शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अब 11 सितंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2026 3:21 अपराह्न

हैदराबाद। कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के 27 दिन बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 60 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी पूरी हो गई है।

केजीएफ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने 3 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड रिलीज की तारीख का एलान किया। फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की सफलता पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी इस कहानी को अब अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

27 दिन में 72.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेहद मामूली कमाई के साथ की थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में लाखों रुपये में कारोबार किया, लेकिन 17वें दिन इसकी कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 17वें दिन 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की।

इसके बाद फिल्म का दैनिक कलेक्शन करोड़ों रुपये में बना रहा। 24वें दिन फिल्म ने अपना सबसे बड़ा दैनिक कलेक्शन दर्ज किया और रविवार को 12.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 27वें दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आंकड़ों के मुताबिक, 27 दिनों में ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 72.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

कम बजट में बड़ी सफलता

महज करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म का इस स्तर की कमाई करना इसकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। फिल्म की लोकप्रियता रिलीज के साथ बढ़ती गई और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसके कलेक्शन में लगातार इजाफा देखने को मिला।

अब 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज के साथ फिल्म के कारोबार को नए बाजार मिलने की उम्मीद है। निर्माताओं को उम्मीद है कि भारत में मिली सफलता के बाद ‘हनुमान अंश’ विदेशी दर्शकों के बीच भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बारिश पर भारी पड़ा कान्हा का जन्मोत्सव, पुलिस मैदान में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए, पॉक्सो और SC-SC एक्ट में भी FIR
  • शिक्षक दिवस पर नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चों ने बिना अध्यापकों के मनाया शिक्षक दिवस
  • 27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित, जेआरसी ने बताया बाल विवाह के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे अभियानों को वैश्विक मान्यता
  • चारधाम यात्रा 2026 : 15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 7 सितंबर से खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल
  • बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री
  • अवैध मस्जिद का ध्वस्तीकरण शुरू : कलक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात
  • कोटद्वार में UIDAI आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
  • वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य होगा हनोल जागरा मेला-2026
  • कोटद्वार में शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.