शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2026 1:33 पूर्वाह्न
  •  टी.एस. लामा

आगरा। बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब अपने अगले अध्याय की ओर बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों के बीच इसके सीक्वल को लेकर लगातार उत्सुकता बनी हुई थी। इसी बीच फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने पुष्टि की है कि फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया गया है।

7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के चलते रफ्तार पकड़ी। फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है और इसका प्रदर्शन जारी है। फिल्म की सफलता के बीच इसके क्लाइमैक्स ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा, जहां कहानी के आगे जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।

आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से मुलाकात के दौरान विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म के दूसरे भाग की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा। कहानी उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से आगे बढ़ते हुए आगरा, मथुरा और अन्य स्थानों से जुड़े उनके जीवन तथा आध्यात्मिक यात्रा को केंद्र में रखेगी।

इस दौरान ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनॉव सत्य भी निर्देशक के साथ मौजूद रहे।

तीन फिल्मों की श्रृंखला के रूप में हुई थी घोषणा

‘हनुमान अंश’ की घोषणा 20 फरवरी 2026 को की गई थी। उस समय निर्माताओं ने इसे तीन फिल्मों की श्रृंखला के तौर पर पेश किया था। ऐसे में फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू होने की खबर को कहानी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह फिल्म लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की पुस्तक ‘डिवाइन डिटूर’ से प्रेरित है। फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

पहली फिल्म को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब दूसरे भाग को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। निर्देशक द्वारा सीक्वल पर काम शुरू किए जाने की पुष्टि के साथ ही दर्शकों को नीम करौली बाबा के जीवन के अगले महत्वपूर्ण अध्याय के सिनेमाई रूपांतरण का इंतजार रहेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.