शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2026 1:16 पूर्वाह्न

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के वडयूडा गांव में मंगलवार तड़के भारी मलबा एक मकान के अंदर घुस गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं।

घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब चार बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को 112 के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

दीवार तोड़कर मकान में घुसा मलबा

बताया गया कि बारिश के कारण मकान के पीछे की तरफ से भारी मात्रा में मलबा आया। मलबे ने मकान की दीवार को तोड़ दिया और सीधे कमरे के अंदर जा घुसा। जिस कमरे में परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे, वे मलबे में दब गए।

मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42), पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या (19), पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार (18), पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई है।

वहीं, परिवार के एक अन्य सदस्य गुलाब राम मकान से बाहर बने कमरे में सो रहे थे। मकान में मलबा घुसने के दौरान वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। मकान के दूसरे हिस्से में मौजूद परिवार के बुजुर्ग भी सुरक्षित बताए गए हैं।

सड़क बंद होने के बावजूद पैदल पहुंची SDRF

घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले मार्ग पर मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध थी। ऐसे में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर पैदल ही घटनास्थल की ओर रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद तीनों लोगों के शव मलबे से बाहर निकाले गए। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

तीन JCB से मलबा हटाने का काम जारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ रानीखेत, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस भी भेजी गई थीं।

फिलहाल तीन JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। सड़क पर आया मलबा भी हटाकर मार्ग खोल दिया गया है और प्रभावित क्षेत्र को पूरी तरह साफ करने का कार्य किया जा रहा है।

परिजनों को मिलेगा नियमानुसार मुआवजा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से कमजोर मकानों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने तथा खतरा महसूस होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.