रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईएम काशीपुर में ‘हिंदी माह 2026’ का शुभारंभ, पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 1, 2026 6:42 अपराह्न
  • निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने हिंदी को ज्ञान, शोध और संवाद की भाषा के रूप में सशक्त बनाने का किया आह्वान
  • महीने भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान निबंध लेखन, कविता लेखन, सामान्य ज्ञान और आशु भाषण जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी
काशीपुर : मंगलवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में ‘हिंदी माह 2026’ का शुभारंभ हुआ। 01 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस हिंदी माह का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, डीन (अकादमिक्स) प्रो. के. एन. बधानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय कुमार उपाध्याय (सेवानिवृत्त) तथा पुस्तकालय प्रमुख एवं हिंदी अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान की वेबसाइट के हिंदी विभाग के नए वेबपेज का लोकार्पण किया गया तथा पुस्तकालय परिसर में एक विशेष हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों से हिंदी माह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और जीवन-मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय कुमार उपाध्याय (सेवानिवृत्त) ने हिंदी के व्यापक प्रयोग, डिजिटल प्रगति और वैश्विक स्वीकार्यता का उल्लेख करते हुए दैनिक जीवन एवं कार्यशैली में हिंदी में सोचने, लिखने और संवाद करने की आदत विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने भाषा को अधिक समावेशी बनाने का सुझाव दिया।
डीन (अकादमिक्स) प्रो. के. एन. बधानी ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के योगदान को रेखांकित करते हुए विभिन्न बोलियों व संस्कृतियों के स्वाभाविक समावेश को हिंदी की समृद्धि का आधार बताया। पुस्तकालय प्रमुख एवं हिंदी अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ खान ने हिंदी को अतीत की विरासत के साथ-साथ शोध, अध्ययन और संवाद की आधुनिक भाषा के रूप में विकसित करने का विचार रखा।
महीने भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान निबंध लेखन, कविता लेखन, सामान्य ज्ञान और आशु भाषण जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। आशु भाषण प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी सहभागिता का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी में साहित्यिक कृतियों के साथ-साथ प्रबंधन, विज्ञान और आधुनिक विषयों की हिंदी पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
 

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
  • बच्चों को नशे, साइबर अपराध और लैंगिक शोषण से बचाव के प्रति किया जागरूक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.