शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बोल्डर गिरने से निजमुला-बिरही मोटर मार्ग बंद, 12 गांवों का संपर्क कटा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 6:09 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर भारी बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क बंद होने से निजमुला घाटी के 12 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत प्रमुख बाजारों से संपर्क कट गया है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाने के साथ ही आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है।

मार्ग बंद होने से क्षेत्र में खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण मरीजों और बुजुर्गों को अस्पताल या अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मार्ग खोलने की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता भरत राणा ने बताया कि बरसात के दौरान निजमुला-बिरही मोटर मार्ग पर लगातार भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इससे यातायात बार-बार बाधित हो रहा है और घाटी के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर संवेदनशील स्थानों का स्थायी उपचार किया जाना जरूरी है, ताकि बरसात के दौरान बार-बार सड़क बंद होने की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से बोल्डर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

इधर, ब्रिडकुल के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि भारी बोल्डर गिरने के कारण सड़क खोलने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग की टीम बोल्डर हटाने के लिए लगातार काम कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, गूंजे मां वाराही के जयकारे
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
  • नदियां शांत हैं, खतरा नहीं : नेपाल की जलप्रलय ने उत्तराखंड को चेताया 
  • पौड़ी गढ़वाल : गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड में पांच दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
  • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 475 की मौत; सुरंग में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू तेज, 121 विदेशी पर्यटक सुरक्षित निकाले गए
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.