शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग आंदोलन को भाकपा माले का समर्थन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 6:11 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। मोहनखाल-किणजाणी-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरने के 12वें दिन भाकपा (माले) ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण दो वर्ष पहले भी आंदोलन कर चुके हैं। उस समय केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया था और सड़क निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दो वर्ष बीतने के बावजूद मुख्यमंत्री की घोषणा का शासनादेश जारी नहीं किया गया है और ग्रामीणों को लगातार आश्वासन देकर टालमटोल की जा रही है। कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का लंबे समय से आंदोलन करना सरकार के दावों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद धरातल पर काम नहीं होना सरकार के विकास के दावों की वास्तविकता को सामने लाता है।

मैखुरी ने कहा कि जिस स्थान पर ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं, वहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का घर और होम स्टे एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को दो वर्षों से आश्वासन देकर टालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह भी विडंबना है कि मोटर मार्ग का एक हिस्सा वर्ष 1976-77 में काटा जा चुका है, लेकिन करीब पांच दशक बाद भी इसका शेष हिस्सा सड़क से नहीं जुड़ पाया है। उन्होंने सरकार से मुख्यमंत्री की घोषणा का शासनादेश तत्काल जारी करने और मोटर मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

भाकपा (माले) नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पूरी होने तक पार्टी आंदोलन के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने की मांग की। इस दौरान भाकपा (माले) गढ़वाल कमेटी के सदस्य कॉमरेड मदन मोहन चमोली भी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, गूंजे मां वाराही के जयकारे
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
  • नदियां शांत हैं, खतरा नहीं : नेपाल की जलप्रलय ने उत्तराखंड को चेताया 
  • पौड़ी गढ़वाल : गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड में पांच दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
  • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 475 की मौत; सुरंग में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू तेज, 121 विदेशी पर्यटक सुरक्षित निकाले गए
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.