बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण, 324.26 लाख रुपये की लागत से हुआ पांच किलोमीटर सड़क का डामरीकरण, कई गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2026 11:14 अपराह्न

पौड़ी : विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पाबौ में तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का सोमवार को स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने लोकार्पण किया। करीब पांच किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य पर 324.26 लाख रुपये की लागत आई है। मार्ग के डामरीकरण से भैंसवाड़ा, तुंगडुंडा, सिर्किल, कलुण समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक ने क्षेत्रवासियों को मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य की बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुविधा क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत कड़ी है। मार्ग के डामरीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है। जिन गांवों तक सड़क पहुंच चुकी है, वहां सड़कों के डामरीकरण एवं आवश्यक सुधारीकरण कार्य भी प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बनाने में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर किसान आयोग सदस्य ओमप्रकाश जुगराण, सहायक अभियंता लोनिवि अंकिता सक्सेना, कनिष्ठ अभियंता राखी कल्याण, विधायक प्रतिनिधि सुशील रावत सहित कमला पंत, मनोज जखमोला, राकेश रुडोला एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.