मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

2017 से भाजपा का एकतरफा दबदबा, कांग्रेस के सामने सत्ता वापसी की चुनौती

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2026 11:21 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय तक भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता का बदलाव देखने को मिलता रहा। दोनों दल बारी-बारी से सरकार बनाते रहे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद यह राजनीतिक परंपरा बदल गई। भाजपा लगातार सत्ता में बनी हुई है और अब 2027 के चुनाव में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है।

2017 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने सत्ता विरोधी रुझान को मात देते हुए सरकार बरकरार रखी। इस तरह करीब एक दशक से उत्तराखंड की सत्ता भाजपा के हाथ में है। भाजपा अब इसी निरंतरता को अपनी उपलब्धि के रूप में पेश करते हुए 2027 में हैट्रिक की तैयारी कर रही है। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती के आधार पर जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देगी।

वहीं कांग्रेस के सामने भाजपा के इस लगातार दबदबे को तोड़ने की चुनौती है। कांग्रेस सत्ता में वापसी का दावा कर रही है और सरकार के खिलाफ उठ रहे स्थानीय मुद्दों, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और विकास से जुड़े सवालों को चुनावी हथियार बनाने की तैयारी में है। उत्तराखंड की राजनीति की तुलना अक्सर पड़ोसी हिमाचल प्रदेश से भी की जाती है, जहां अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता परिवर्तन का सिलसिला देखने को मिलता रहा है। इसके उलट उत्तराखंड में 2017 के बाद लगातार दो विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ।

यही स्थिति 2027 के चुनाव को खास बना रही है। भाजपा लगातार तीसरी जीत के लिए मैदान में है तो कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए बैठी है। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों और नए राजनीतिक समीकरणों की सक्रियता भी चुनावी गणित को प्रभावित कर सकती है।

अब सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड 2017 के बाद बनी भाजपा की सत्ता निरंतरता को आगे बढ़ाएगा या एक बार फिर सत्ता परिवर्तन की परंपरा लौटेगी। 2027 का चुनाव इसी सवाल का जवाब तय करेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.