सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2026 5:03 अपराह्न
हरिद्वार : आगामी रक्षा बंधन त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार  के अभिहित अधिकारी /सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व ने हरिद्वार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों, डेयरियों एवं मिष्ठान विक्रेताओं का औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिठाई विक्रेताओं, ढाबों एवं निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। मौके पर खुला मावा एवं खुला मिठाई घेवर सहित कुल 02 विधिक नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु संग्रहित किया गया।एक मिष्ठान विक्रेता को निर्माण स्थल एवं संग्रह स्थल पर मिठाइयों को अखबार द्वारा ढकने के कारण तथा एक अन्य मिष्ठान विक्रेता को पंजीकरण का नियत समयावधि में नवीकरण नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया।कार्यवाही के दौरान अन्य मिष्ठान एवं खाद्य कारोबारीकर्ताओं द्वारा अपनी दुकानें बंद करने के कारण कार्यवाही संभव नहीं हो सकी।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने कनखल स्थित एक डेयरी से मिलावट के संदेह के आधार पर पनीर के दो नमूने जांच हेतु संग्रहित किया, जिनमें एक खुला पनीर तथा एवं पंचगांव ब्रांड का हरियाणा स्थित निर्माता द्वारा निर्मित पैकेट पनीर का नमूना लिया गया। एक ग्राहक की शिकायत पर जगजीतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट का बिना खाद्य पंजीकरण एवं अस्वच्छकारी एवं अस्वास्थ्यकारी दशाओं में खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर चलानी कार्यवाही की गई,इसके अतिरिक्त भूपतवाला बाग स्थित एक निर्माण इकाई को बिना खाद्य पंजीकरण के खाद्य सामग्री का निर्माण करने पर चालानी कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने उक्त रेस्टोरेंट एवं विनिर्माण इकाई को खाद्य पंजीकरण प्राप्त करने तक समस्त खाद्य व्यवसाय बंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन एवं जन्माष्टमी त्यौहार तक अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.