शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2026 10:49 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टेल रेस टनल (टीआरडी) में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद प्रभावित श्रमिकों और उनके आश्रितों को मुआवजा देने पर टीएचडीसीआईएल, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) और श्रमिक संघ के बीच सहमति बन गई है। मृतक श्रमिकों के आश्रितों को विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली सहायता को मिलाकर करीब 45 लाख और घायल श्रमिकों को 3.50 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

शुक्रवार  को चमोली के एसडीएम आरके पांडेय की अध्यक्षता में टीएचडीसीआईएल, एचसीसी और हिंदुस्तान जल विद्युत परियोजना निर्माण श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के बीच संयुक्त वार्ता हुई। वार्ता में श्रमिक संघ ने हादसे से प्रभावित श्रमिकों और उनके आश्रितों को सम्मानजनक एवं समुचित अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। वार्ता के बाद बनी सहमति के अनुसार प्रत्येक मृतक श्रमिक के आश्रित को मिलने वाली करीब 45 लाख रुपये की कुल राशि में टीएचडीसीआईएल की ओर से 11.50 लाख रुपये और एचसीसी की ओर से 11.50 लाख रुपये शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार, केंद्र सरकार, श्रमिक मुआवजा और अन्य स्रोतों से मिलने वाली अनुग्रह राशि भी कुल सहायता में शामिल होगी। साथ ही प्रत्येक घायल श्रमिक को कुल 3.50 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने पर सहमति बनी है। सहमति पत्र में कहा गया है कि मृतक श्रमिकों के आश्रितों और घायल श्रमिकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने, सत्यापन और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर निर्धारित राशि संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

इस दौरान टीएचडीसीआईएल की ओर से अधिशासी निदेशक अजय वर्मा, महाप्रबंधक रवींद्र सिंह राणा, अपर महाप्रबंधक शंभू प्रसाद डोभाल और वरिष्ठ प्रबंधक वीरेंद्र दत्त भट्ट मौजूद रहे। एचसीसी की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता विनय कुमार उपाध्याय और वरिष्ठ प्रबंधक गौतम विश्वास ने हिस्सा लिया। श्रमिक संघ की ओर से महामंत्री सोहन कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, कार्यालय सचिव समीर शाह, सह-सचिव सूरज कुमार, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पवन खंडूड़ी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकॉस्ट देहरादून में 25–26 अक्टूबर को आयोजित होगा 21वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन – प्रो. दुर्गेश पंत
  • उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के 06 अधिकारियों की चयन वेतनमान में हुई पदोन्नति
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया बीन नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, फरवरी 2027 तक पूरा होगा निर्माण, 82 गांवों को मिलेगी राहत
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 06 स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां, ट्रॉमा केयर में समय पर उपचार और त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप जीवन बचाने में अहम
  • उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 12 जनपदों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
  • त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील
  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.