मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली के 25 हिमाच्छादित गांवों में स्व-गणना शुरू, लिंक पर जाएं और घर बैठे भरें जनगणना की जानकारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2026 2:46 अपराह्न
  • चमोली के 25 हिमाच्छादित गांवों में स्व-गणना शुरू, 31 अगस्त अंतिम तिथि
चमोली : जनपद चमोली में जनगणना-2027 के तहत हिमाच्छादित एवं दुर्गम राजस्व ग्रामों के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद की दो तहसीलों के अंतर्गत आने वाले 25 हिमाच्छादित राजस्व ग्रामों में निवासरत नागरिक 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) कर सकते हैं। इसके बाद 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक 25 प्रगणक एवं 7 सुपरवाइजर इन गांवों में घर-घर जाकर मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य पूरा करेंगे।
इस चरण में ज्योतिर्मठ तहसील के अंतर्गत माणा, खिरोंन, भ्यूंडार, तोलमा, बम्पा, गमसाली, नीती, गुरगुटी, मेहरगाँव, मलारी, कैलाशपुर, रेवाली चक कुरकुटी, फरकियागाँव, कोसा, जेलम, जुम्मा, लमतोली, कागा लगा द्रोणागिरी, गरपक, द्रोणागिरी, ऊँथ हनुमानचट्टी बेनाकुली तथा बदरीनाथपुरी शामिल हैं। वहीं चमोली तहसील के अंतर्गत रुद्रनाथ एवं पांगरवासा राजस्व ग्राम शामिल हैं।
इन गांवों के नागरिक स्व-गणना पोर्टल https://se-snowbound.census.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर जाकर लगभग 40 आसान प्रश्नों की जानकारी स्वयं दर्ज करनी होगी। स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त कोड नंबर को सुरक्षित रखना आवश्यक है। आगामी 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब यह कोड नंबर प्रगणक को उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे जनगणना प्रक्रिया को सुगम एवं त्वरित रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी।
विदित है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण एवं मकानों की स्व-गणना की प्रक्रिया 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक संचालित की गई थी। इसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणकों द्वारा हाउस लिस्टिंग का कार्य किया गया। जनपद चमोली में इस चरण के लिए कुल 1,469 जनगणना ब्लॉक बनाए गए थे, जिनमें 814 प्रगणक, 145 सुपरवाइजर एवं 24 चार्ज अधिकारियों ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपद के हिमाच्छादित एवं दुर्गम गांवों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना अवश्य पूरी करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी एवं अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना कार्य को अधिक सरल, सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.