गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 2:54 पूर्वाह्न
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo डीo एसo नेगी के संरक्षण में 11 अगस्त  से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में 17 अगस्त को महाविद्यालय के गौरा देवी सभागार में देशभक्ति काव्य- पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना की भावना को सुदृढ़ करना है तथा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्र छात्राओं को अपनी देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होता है। 
‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह भण्डारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की यह देशभक्ति काव्य पाठ प्रतियोगिता केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का एक माध्यम है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कविता पाठ के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता के महत्व को उजागर किया। प्रतिभागियों की कला, रचनात्मकता, विषयवस्तु एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। दिव्यांशी बी. ए.पंचम सेमेस्टर एवं अंशिका बी. ए.तृतीय सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, बुलबुल बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं हिमांशु बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजक मण्डल के सदस्य डॉ. गीता, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. प्रियंका भट्ट, एवं निर्णायक मण्डल में डॉ. मीरा कुमारी, डॉ.श्रद्धा सिंह, डॉ. रजनी बाला एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाई का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं संबंधित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रेन डांस
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित
  • उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • कल्पेश्वर महादेव मंदिर में बारिश से नुकसान
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंपी, चंपत राय को क्लीन चिट
  • उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.