सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नई टिहरी में ‘हर घर तिरंगा’ की गूंज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2026 12:40 पूर्वाह्न
  • तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष प्रदर्शनी

नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई टिहरी में आयोजित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम में विशेष फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और इतिहास की स्मृतियों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने सीबीसी द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज की गौरवपूर्ण यात्रा तथा देश के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित करने वाली सामग्री की सराहना की।

‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ पर प्रदर्शनी

विशेष फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत और वर्ष 1947 के विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी दी गई।

तिरंगा रैली में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान आयोजित तिरंगा रैली में चंबा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। श्री देव सुमन पार्क से निकली तिरंगा रैली ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया।

रैली में अपर जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता और जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अभियान से जुड़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

सीबीसी देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।

कविता, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने 13 अगस्त को नई टिहरी के विभिन्न विद्यालयों में सीबीसी द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। कविता, चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कविता प्रतियोगिता में वीबीएस पब्लिक स्कूल की कुमारी आकृति ने प्रथम, ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल की कुमारी अवंतिका ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल के आरुम हुसैन प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आरुषी द्वितीय तथा खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल की रिद्धिमा ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कुमारी फाइजा ने द्वितीय तथा रहनुमा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विभाजन की पीड़ा को तस्वीरों में किया प्रदर्शित

विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर प्रताप इंटर कॉलेज, टिहरी में सूचना विभाग टिहरी द्वारा भारत विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और उस दौर की पीड़ादायक स्मृतियों को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई। तस्वीरों और विवरण के माध्यम से विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष और घर-बार से बिछड़ने की स्मृतियों को सामने रखा गया।

इस अवसर पर पाकिस्तान से विभाजन के बाद टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान का यह क्षण भावुक कर देने वाला रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन के इस दर्दनाक अध्याय से परिचित कराने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, अपर जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, जिला सूचना अधिकारी द्रवनीता शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस
  • हिमवंत फाउंडेशन सोसायटी ने देवांचल विहार में मनाया स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, साथ में की कई घोषणाएं
  • मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा : एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.