सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग : जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला कार्यालय में डीएम विशाल मिश्रा ने ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2026 12:13 पूर्वाह्न

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में प्रातः प्रभात फेरियां एवं तिरंगा रैलियां निकाली गईं। इस दौरान विद्यार्थियों एवं आमजन द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा अमर शहीदों की जय के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा पुलिस टुकड़ी द्वारा राष्ट्रध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजराजेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह, परकंडी के सदस्यों सहित सूचना विभाग से कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी, जिला सेवायोजन कार्यालय से अनुदेशक किशन सिंह रावत, कलेक्ट्रेट से वरिष्ठ सहायक विनोद भास्कर एवं वैयक्तिक सहायक नीरज बिष्ट, विकास भवन से वैयक्तिक सहायक आशीष जोशी आदि कार्मिकों को अपने कार्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समस्त जनपदवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देशभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके अथक प्रयासों एवं बलिदान के फलस्वरूप देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। इसलिए स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व को समझते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने देश, प्रदेश, समाज, गांव एवं जनपद को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ना तथा सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग को स्वच्छ, सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध जनपद बनाने की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से राष्ट्रहित एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने तथा जनपद की विकास यात्रा को गति देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा एवं ज्ञान समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव हैं। इसी उद्देश्य से जनपद में संचालित “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा जरूरतमंद बच्चों एवं युवाओं तक पुस्तकों की पहुंच सुनिश्चित करने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक पुस्तक किसी के जीवन में ज्ञान, आत्मविश्वास एवं नई दिशा का माध्यम बन सकती है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सत्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं एकता की भावना को मजबूत करते हुए विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध रुद्रप्रयाग के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बालम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस
  • हिमवंत फाउंडेशन सोसायटी ने देवांचल विहार में मनाया स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, साथ में की कई घोषणाएं
  • मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा : एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.