मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 09 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया; एसएसपी सर्वेश पंवार ने दी बधाई

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2026 11:19 अपराह्न

पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण एवं राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा में जनपद पौड़ी गढ़वाल के नौ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का चयन हुआ है। जनपद के लिए यह उपलब्धि गौरव और सम्मान का विषय है।

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उच्च कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें सात पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य हेतु) तथा दो पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सात पुलिसकर्मियों को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर

विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से सम्मानित होने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, उप निरीक्षक ना.पु. राजाराम डोभाल, मुख्य आरक्षी 186 शशिकान्त, मुख्य आरक्षी 220 रामप्रसाद (कोर्ट पैरोकार), आरक्षी 437 ना.पु. युगल किशोर गौड, आरक्षी 24 जमशेद अली तथा आरक्षी 205 अनुज कुमार शामिल हैं।

दो उप निरीक्षकों को डीजीपी प्रशस्ति पत्र

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक ना.पु. कमलेश शर्मा और उप निरीक्षक ना.पु. अनिल चौहान शामिल हैं। इन सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने दी बधाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली न केवल जनपद पुलिस का गौरव बढ़ाती है, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का कार्य करती है।

जनपद पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से भी सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस परिवार ने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.