शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विभाजन विभीषिका दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2026 5:22 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। भारत विभाजन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, विस्थापित परिवारों के संघर्ष एवं पीड़ा को स्मरण करने तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, अखंडता एवं विश्व शांति के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पीएम श्री अटल उत्कृष्ट स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत विभाजन की विभीषिका से जुड़ी घटनाओं एवं उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं उनके बलिदानों को याद करते हुए कहा गया कि देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके संघर्ष और त्याग से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को भारत विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम, विस्थापित परिवारों की पीड़ा और संघर्ष तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को यह संदेश दिया गया कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के मध्य क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारत के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विभाजन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपने ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व से अवगत कराना रहा।
विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय सहित जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में विभाजन के दौरान दिवंगत हुए व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय सिंह चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलम सिंह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी अनुसूया सिंह बिष्ट, कनिष्ठ सहायक महिपाल सिंह, सैनिक कल्याण कार्यकर्ता विजय सिंह एवं भारत सिंह नेगी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सहित शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.