शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिवंगत पत्रकार के पुराने वीडियो के इस्तेमाल पर पत्नी ने जताई नाराजगी, विधायक संजय डोभाल से पूछे गंभीर सवाल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2026 8:52 अपराह्न

उत्तरकाशी। दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक बिजल्वाण के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने को लेकर राजीव प्रताप की पत्नी ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल से कई गंभीर सवाल पूछे और दिवंगत पत्रकार के वीडियो का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।

अपने वीडियो संदेश में राजीव प्रताप की पत्नी ने कहा कि उनके पति ने अपने जीवनकाल में तन, मन और धन से विधायक संजय डोभाल के लिए काम किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजीव प्रताप के साथ अनहोनी हुई, तब विधायक कहां थे और उस समय उन्होंने उनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि राजीव के निधन के बाद भी यह जानने का प्रयास नहीं किया गया कि उनका परिवार किन परिस्थितियों से गुजर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब उनके पति के पुराने वीडियो को, उनके दुनिया में नहीं रहने के बावजूद, सोशल मीडिया पर राजनीतिक लाभ के लिए प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने विधायक संजय डोभाल से स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिवंगत राजीव प्रताप के पुराने वीडियो और उनकी बातों का राजनीतिक इस्तेमाल न किया जाए तो बेहतर होगा।

वहीं, राजीव प्रताप की पत्नी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक बिजल्वाण की भी सराहना की। उन्होंने दीपक बिजल्वाण को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि भले ही उनके पति राजीव प्रताप के विचार उनके खिलाफ रहे हों, लेकिन जब परिवार को सबसे अधिक सहारे की जरूरत थी, उस समय दीपक बिजल्वाण ने बड़े भाई की तरह उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े होने वाले व्यक्ति के प्रति वह हमेशा सम्मान और आभार रखेंगी। दिवंगत पत्रकार की पत्नी के इस वीडियो संदेश के सामने आने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिलहाल, राजीव प्रताप के पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने और उसके राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर दिवंगत पत्रकार की पत्नी की आपत्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक संजय डोभाल की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
  • टीएचडीसी की टनल में हादसों का सिलसिला, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
  • टीएचडीसी टनल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन का सांसद अनिल बलूनी ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत, 14 गंभीर घायल
  • उत्तराखंड में अगले चार दिन तेज बारिश का दौर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • टीएचडीसी टनल हादसा : घायलों, मृतकों व लापता के नाम देखें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.