शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैंण में नहीं होगा मानसून सत्र, देहरादून में ही बैठेगी विधानसभा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2026 12:05 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस बार गैरसैंण के भराड़ीसैंण में नहीं होगा। सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गैरसैंण में मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस साल भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित हो चुका है, इसलिए मानसून सत्र देहरादून में ही होगा।

दरअसल, वर्ष 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने विधानसभा का एक सत्र गैरसैंण अथवा भराड़ीसैंण में आयोजित करने का प्रावधान किया था। इसके बाद मौसम की अनुकूलता को देखते हुए फरवरी या मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित किए जाते रहे हैं। हालांकि वर्ष 2024 और 2025 में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित नहीं हो सका था। इसके चलते दोनों वर्षों में अगस्त में मानसून सत्र भराड़ीसैंण में आयोजित किया गया।

वर्ष 2026 के फरवरी में भराड़ीसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आयोजित हो चुका है। ऐसे में इस बार मानसून सत्र देहरादून में आयोजित होने की स्थिति साफ हो गई है।

तैयारियों की बैठक से बढ़े थे कयास

हाल में चमोली जिला प्रशासन की ओर से भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सत्र के दौरान सामने आने वाली व्यवस्थागत कमियों को दूर करने और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि सरकार मानसून सत्र भी गैरसैंण में आयोजित कर सकती है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गैरसैंण में मानसून सत्र आयोजित करने को सरकार के संभावित ‘गैरसैंण कार्ड’ के तौर पर भी देखा जा रहा था। माना जा रहा था कि पर्वतीय क्षेत्र में सत्र आयोजित कर सरकार गैरसैंण को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर सकती है।

हालांकि जिलाधिकारी गौरव कुमार ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक रूटीन प्रक्रिया के तहत की गई थी। इसका मतलब यह नहीं था कि गैरसैंण में मानसून सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

डीएम ने कहा कि साल में एक सत्र गैरसैंण में आयोजित करने का प्रावधान है और इस वर्ष बजट सत्र भराड़ीसैंण में हो चुका है। इसलिए अब मानसून सत्र देहरादून में ही आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं से जुड़ी कमियों को दूर करने का काम संबंधित विभागों की ओर से लगातार किया जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
  • स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर सौरभ थपलियाल
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा – पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
  • ‎गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों में दिखती है पहाड़ की संस्कृति, लोकजीवन और जनभावनाओं की तस्वीर – एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी
  • टिहरी : छाम की राजकीय ब्रॉयलर हैचरी बनी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, गुणवत्तापूर्ण चूजों से कुक्कुट पालन को मिल रही नई उड़ान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के निर्देश
  • देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री धामी
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, कहा – हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सहभागिता करे
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, नई पीढ़ी को बताई जाएगी त्रासदी की सच्चाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.