शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में अगले चार दिन तेज बारिश का दौर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2026 11:54 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से 13 अगस्त को जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को आवश्यक सावधानियां बरतने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना वाले क्षेत्रों में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन पहले से तैयार रखने को कहा है। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मौसम और परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

14 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना है। बारिश का दौर तीव्र से अत्यंत तीव्र हो सकता है।

चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर आने की संभावना है।

15 अगस्त को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट

15 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर की आशंका जताई गई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है।

17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट

17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली के साथ अत्यंत तीव्र बारिश का दौर आने की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट रहेगा।

भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा, अनावश्यक यात्रा से बचें

आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

लोगों से मौसम की स्थिति और प्रशासन की एडवाइजरी की जानकारी लेते रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों, भूस्खलन संभावित स्थानों और नदी-नालों व जलधाराओं के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। अचानक बाढ़ या भारी बारिश की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने और सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र को पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की गई है।

आकाशीय बिजली से भी सतर्क रहने की अपील

आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान उफनती नदियों, गदेरों और नालों में जाने, तैरने या नौका विहार करने से भी बचने को कहा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‎गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों में दिखती है पहाड़ की संस्कृति, लोकजीवन और जनभावनाओं की तस्वीर – एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी
  • टिहरी : छाम की राजकीय ब्रॉयलर हैचरी बनी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, गुणवत्तापूर्ण चूजों से कुक्कुट पालन को मिल रही नई उड़ान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के निर्देश
  • देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री धामी
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, कहा – हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सहभागिता करे
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, नई पीढ़ी को बताई जाएगी त्रासदी की सच्चाई
  • दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान
  • उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज रहेगा तल्ख, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
  • धामी सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान ने रचा नया कीर्तिमान, उत्तराखंड में 3.03 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.