शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग में निकली भव्य तिरंगा रैली, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2026 3:49 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ बास्केटबॉल ग्राउंड, आर्मी कैंट रुद्रप्रयाग से हुआ, जो गुलाबराय मैदान तक पहुंची। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चैधरी ने रैली को फ्लैग ऑफ किया।
रैली में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा भी शामिल हुए।  रैली में छात्र-छात्राओं ने करीब 50 मीटर लंबे तिरंगे को अपने हाथों में थामकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” सहित देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चैधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग को स्मरण करने का अवसर देता है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। उन्होंने रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान मजबूत होता है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील की।
रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, भूपेंद्र सिंह भंडारी, अजय सेमवाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सहायक निदेशक डेयरी विकास भूपेंद्र सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
  • स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर सौरभ थपलियाल
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा – पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
  • ‎गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों में दिखती है पहाड़ की संस्कृति, लोकजीवन और जनभावनाओं की तस्वीर – एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी
  • टिहरी : छाम की राजकीय ब्रॉयलर हैचरी बनी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, गुणवत्तापूर्ण चूजों से कुक्कुट पालन को मिल रही नई उड़ान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के निर्देश
  • देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री धामी
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, कहा – हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सहभागिता करे
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, नई पीढ़ी को बताई जाएगी त्रासदी की सच्चाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.