शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

26 साल बाद शहीद की विधवा को मिला न्याय, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2026 11:15 अपराह्न

नई दिल्ली। देश की सेवा में जान गंवाने वाले शौर्य चक्र से सम्मानित मोहन सिंह की विधवा को अपने हक की स्पेशल फैमिली पेंशन के लिए 26 साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब उन्हें बकाया पेंशन का लाभ मिलेगा। शीर्ष अदालत ने माना कि केंद्र सरकार से मामले में गलती हुई और परिवार को राहत के लिए अदालतों के चक्कर नहीं लगाने चाहिए थे।

जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (GREF) में ओवरसियर के पद पर तैनात मोहन सिंह सीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 10 जुलाई 2000 को पहाड़ी की चोटी से मलबे के साथ एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा। उन्होंने मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर हटा दिया, लेकिन खुद इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2001 में उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

वर्कमेन कंपनसेशन के तहत मिली राहत

मोहन सिंह की मृत्यु के बाद उनकी विधवा को वर्कमेन कंपनसेशन एक्ट के तहत मुआवजा दिया गया, लेकिन उन्हें सीसीएस (एक्स्ट्राऑर्डिनरी पेंशन) नियमों के तहत मिलने वाली स्पेशल फैमिली पेंशन का लाभ नहीं दिया गया। सरकार ने तर्क दिया कि चूंकि वर्कमेन कंपनसेशन एक्ट के तहत भुगतान किया जा चुका है, इसलिए सीसीएस (पेंशन) नियमों के तहत परिवार को लिबरलाइज्ड पेंशनरी अवॉर्ड नहीं दिया जा सकता।

इसके बाद मोहन सिंह की विधवा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट ने माना कि वह एक्स्ट्राऑर्डिनरी पेंशन की हकदार हैं, लेकिन बकाया राशि का भुगतान याचिका दायर करने की तारीख से करने का आदेश दिया। पति की मृत्यु की तारीख से राहत देने से इनकार कर दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र सरकार से हुई गलती

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की पीठ ने केंद्र सरकार की गलती को रेखांकित किया। अदालत ने कहा कि मोहन सिंह के मामले को सीसीएस पेंशन नियमों की सही कैटेगरी-C में रखा जाना चाहिए था और उनकी मृत्यु के बाद ही परिवार को पेंशन का लाभ मिलना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में शहीद के परिवार या विधवा से अपने अधिकारों के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

10 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान का आदेश

अदालत को बताया गया कि विधवा को 14.28 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है और हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार पेंशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 4.12 लाख रुपये की बकाया राशि भी जारी की जा चुकी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने अब मोहन सिंह की मृत्यु और हाई कोर्ट के आदेश के बीच की अवधि के लिए विधवा को कुल 10 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया है। इस फैसले के साथ 26 साल से चली आ रही उनकी कानूनी लड़ाई का अंत हुआ और उन्हें लंबे संघर्ष के बाद अपने हक की पेंशन का रास्ता साफ हुआ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान
  • उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज रहेगा तल्ख, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
  • धामी सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान ने रचा नया कीर्तिमान, उत्तराखंड में 3.03 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की हर घर तिरंगा विषय पर 14 अगस्त से चित्र प्रदर्शनी, डीएम नितिका खंडेलवाल ने सीबीसी के प्रचार वाहन को रवाना दिखाई हरी झंडी
  • टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
  • निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 14 अगस्त को स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.