कोटद्वार : पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षक संघ के नेता रहे निहाल सिंह का 90 बर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछ्ले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर समाज के गणमान्य लोगो द्वारा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, पार्षद अमित नेगी, पार्षद शुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पूरण चंद शर्मा, प्रधानाचार्य भारत भूषण शाह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शशिभूषण शाह, बद्धि प्रकाश, पूर्व प्रधान राम सिंह, पूर्व प्रधान बीरेन्द्र पाल, दिनेश धूलिया, चन्द्र मोहन, सहित बडी संख्या में समाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।




Discussion about this post