गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2026 6:29 अपराह्न
  • सेक्टर-9, 26 और 45 के स्कूलों को निशाना बनाने की सूचना.
  • बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच.

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक साथ चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी और बम डिटेक्शन टीम तथा डॉग स्क्वायड की मदद से परिसर और आसपास के इलाकों की जांच शुरू कर दी।

धमकी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस टीमों ने स्कूल परिसरों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। एक साथ अलग-अलग सेक्टरों में स्थित चार स्कूलों को निशाना बनाए जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां धमकी की गंभीरता और स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

इन चार स्कूलों को मिली धमकी

  • कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी.
  • सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26.
  • सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26.
  • सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी.

संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं

फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर में विस्फोटक या अन्य संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली जा रही है। बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड के अलावा पुलिस की तकनीकी टीमें भी धमकी से जुड़े सुराग जुटा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार धमकी किस माध्यम से और किस नंबर या स्रोत से मिली, इसकी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एक ही समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित चार स्कूलों को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय स्थित सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिली थी। उस समय भी ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। फिलहाल चारों स्कूलों में मिली धमकी की सत्यता की जांच जारी है और पुलिस मामले से जुड़े तकनीकी सुराग खंगाल रही है।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.