मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मजदूर संगठनों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 11:27 अपराह्न

-डाकघर से डीएम कार्यालय तक निकाला जुलूस, श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप

गोपेश्वर (चमोली)। श्रमिक हितों और विभिन्न मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा के बैनर तले विभिन्न मजदूर संगठनों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डाकघर गोपेश्वर से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया।

जुलूस में विभिन्न मजदूर संगठनों से जुड़े श्रमिकों और कर्मचारियों के साथ आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से लागू किए जा रहे नए कानूनों और नीतियों से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने श्रमिक हितों की अनदेखी बंद करने और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग की।

किसान सभा प्रदेश सचिव भोपाल सिंह रावत ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन लगातार उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। सरकार को श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण कार्यक्रमों समेत विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद उन्हें कार्य के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम वेतनमान लागू करने और कार्य के अनुरूप सम्मानजनक भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं के समाधान की मांग सरकार के समक्ष रखी। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें वाहन में बैठा कर पुलिस मैदान लाया गया। जहां कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया।  प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए आंदोलनकारियों में भूपाल सिंह रावत, गीता बिष्ट, नितिन मलेठा, राजेंद्र सिंह नेगी, बस्ती लाल, गजेंद्र सिंह, कमलेश गौड़, मनमोहन रौतेला, देवेंद्र खनेडा, नंदन कठैत आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल – मंत्री गणेश जोशी
  • एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी – सीडीओ अभिनव शाह
  • उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटे कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम, मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने जारी किया बुलेटिन, सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से की सतर्कता बरतने की अपील
  • तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
  • सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड के विजन को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी 
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना बनी रोजगार की नई किरण, उत्तराखंड में स्थापित हुए 210 मेगावाट के प्लांट, 3500 से अधिक लोगों को मिला रोजगार
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र-छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • चमोली की नीती घाटी में जलसैलाब से तबाही, तमक नाले में बहा वैली ब्रिज; दो वाहन और BRO ऑपरेटर के बहने की सूचना
  • नीति घाटी के तमक नाले मे फटा बादल गाड़ियां बही, एक व्यक्ति लापता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.