शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

“ज्ञान का वृक्ष” अभियान को मिली नई गति, आरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने डीएम विशाल मिश्रा को भेंट कीं 08 प्रेरणादायक पुस्तकें

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 4:40 अपराह्न
  • डीएम विशाल मिश्रा की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ से जुड़ी नई पहल
  • कलेक्ट्रेट पुस्तकालय में रखी जाएंगी पुस्तकें, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उठा सकेंगे लाभ
  • डीएम ने अन्य अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं से भी अभियान से जुड़ने की अपील की

रुद्रप्रयाग। ज्ञान के प्रसार और युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की ओर से चलाए जा रहे ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने नई गति दी है। अभियान के तहत आरटीओ ने जिलाधिकारी को आठ महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट कीं। इन पुस्तकों को कलेक्ट्रेट पुस्तकालय में रखा जाएगा, जिससे अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आमजन भी इनका लाभ उठा सकेंगे।

‘किताबें समाज की तरक्की की नींव’

पुस्तकें भेंट करते हुए आरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि किताबें किसी भी समाज की तरक्की की नींव होती हैं। ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान का उद्देश्य ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पुस्तक दान करे तो जिले में ज्ञान का एक बड़ा और समृद्ध पुस्तकालय तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं।

व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता में मददगार होंगी पुस्तकें

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आरटीओ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकें व्यक्तित्व विकास, वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट पुस्तकालय में उपलब्ध इन पुस्तकों का लाभ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आमजन भी उठा सकेंगे। डीएम ने अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं से भी अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से जिले में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सकता है और ज्ञान के प्रसार के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया जा सकता है।

जिला विकास अधिकारी सहित अन्य रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.