सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 1:39 पूर्वाह्न

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल अधिकारी और फील्ड स्टॉफ मेहनत से कार्य कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है उन स्थानों पर विसंगति वाले मामलों में बीएलओ डाक्यूमेंट प्राप्त कर अपने स्तर पर रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई करें। अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के लिए ईआरओ/एईआरओ सुविधाजनक रणनिति बनाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड पर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें, ताकि मतदाताओं के मन में किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को नोटिसों की सुनवाई के लिए और विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जनपद भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अतरिक्त दोनों मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.