सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून की फुहारों से निखरी विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की बहार, सीजन में पहुंचे 18856 सैलानी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 1:32 पूर्वाह्न
  • मानसून की फुहारों से निखरा विश्व धरोहर स्थल, ब्रह्मकमल-नीला पोस्त समेत 500 से अधिक प्रजातियों के फूलों से सजी घाटी; पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हजार अधिक पर्यटक

चमोली। मानसून की फुहारों के बीच विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी इन दिनों अपने पूरे यौवन पर है। हरी-भरी पहाड़ियों, कल-कल बहते प्राकृतिक झरनों और रंग-बिरंगे फूलों की चादर ने घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस वर्ष अब तक 18,856 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके हैं, जिनमें 122 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं।

पिछले वर्ष से करीब तीन हजार अधिक पर्यटक पहुंचे

वन क्षेत्र अधिकारी चेतना कांडपाल के अनुसार, अगस्त का पहला और दूसरा पखवाड़ा फूलों की घाटी में फूलों के खिलने का चरम समय माना जाता है। इस बार मौसम भी लगातार अनुकूल बना हुआ है। इसके चलते पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 की इसी अवधि में घाटी में 15,924 पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 18,856 हो गई है। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हजार अधिक पर्यटकों ने घाटी का रुख किया है।

बारिश के बावजूद सुचारू रही आवाजाही

इस पर्यटन सीजन में सबसे बड़ी राहत यह रही कि लगातार बारिश के बावजूद भूस्खलन और खराब मौसम के कारण फूलों की घाटी को बार-बार बंद नहीं करना पड़ा। इससे पर्यटकों की आवाजाही सुचारू बनी रही। लगातार पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिला है।

ब्रह्मकमल और नीला पोस्त बने आकर्षण का केंद्र

फिलहाल फूलों की घाटी में ब्रह्मकमल, नीला पोस्त, एनीमोन समेत दुर्लभ प्रजातियों के फूल खिले हुए हैं। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच रंग-बिरंगे फूलों से सजी घाटी का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। अगस्त में फूलों के चरम खिलने के कारण आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

जैव विविधता को नुकसान न पहुंचाने की अपील

वन विभाग ने घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों से इसकी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को संरक्षित रखने की अपील की है। पर्यटकों से निर्धारित ट्रैक पर ही आवाजाही करने तथा दुर्लभ वनस्पतियों एवं फूलों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया गया है। विभाग का कहना है कि फूलों की घाटी केवल पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि हिमालय की समृद्ध जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र भी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.