गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव होने का दावा, एयर इंडिया ने नहीं की पुष्टि

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 1:22 पूर्वाह्न

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई भीषण टर्बुलेंस की घटना के बाद विमान के कैप्टन के साइकोएक्टिव पदार्थों से संबंधित डोप टेस्ट में सैंपल पॉजिटिव आने का दावा सामने आया है। हालांकि, एयर इंडिया ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में पायलट के डोप टेस्ट के परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

दरअसल, 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई थी। लैंडिंग से पहले विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आया और जोरदार झटकों के कारण 13 यात्री तथा चार क्रू सदस्य घायल हो गए थे। घटना के दौरान विमान के भीतर अफरा-तफरी मच गई थी।

दो से तीन मिनट तक डगमगाता रहा विमान

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 ने सुबह करीब 8:41 बजे फुकेट से 134 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। दिल्ली पहुंचने से पहले क्रूज चरण के दौरान विमान अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। यात्रियों के मुताबिक, विमान करीब दो से तीन मिनट तक बुरी तरह डगमगाता रहा।

झटके इतने तेज थे कि कई यात्री अपनी सीटों से उछलकर केबिन की छत और आसपास के हिस्सों से जा टकराए। विमान के केबिन की सीलिंग को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी। हालांकि, पायलटों ने स्थिति को नियंत्रित किया और विमान को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

सीट बेल्ट नहीं बांधने वाले यात्रियों को लगी गंभीर चोट

टर्बुलेंस के दौरान कुछ यात्री सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे। तेज झटकों के कारण वे अपनी सीटों से उछलकर ऊपर जा गिरे। हादसे में कुछ यात्रियों के सिर, गर्दन और पीठ में चोटें आईं। एक यात्री के कान के पर्दे को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने आई थी।

इटली से यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने बताया था कि उसकी बहन सीट से उछलकर ऊपर जा टकराई, जबकि उनकी मां के सिर में गंभीर चोट आई। अन्य यात्रियों ने भी घटना के दौरान विमान के भीतर भयावह स्थिति की जानकारी दी थी।

कई अस्पतालों में कराया गया भर्ती

घटना के बाद घायल यात्रियों और क्रू सदस्यों को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। तीन यात्रियों और चार क्रू सदस्यों को वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल, दो यात्रियों को स्पाइनल इंजरी सेंटर और छह यात्रियों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि उपचार के बाद कई घायलों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

फिलहाल, पायलट के डोप टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ पाए जाने का दावा सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से टेस्ट रिपोर्ट के पॉजिटिव होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.