सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी – रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 12:28 पूर्वाह्न

देहरादून। पौंधा स्थित राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

2 से 8 अगस्त तक आयोजित चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से पहुंचे 2000 से अधिक निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महान निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि जसपाल राणा ने शूटिंग के क्षेत्र में भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी अब युवा निशानेबाजों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड तथा देश का नाम रोशन करना चाहिए।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, सुविधाएं तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंचों के लिए तैयार होने का अवसर देती हैं।

समापन समारोह में उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, पैरालंपिक कोच सुभाष राणा, मधु मारवाह सहित आयोजक, खेलप्रेमी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
  • कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून
  • मुख्यमंत्री धामी ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
  • BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
  • उर्स मेला 2026 को लेकर पुलिस ने कसी कमर, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों संग की गोष्ठी
  • वित्तीय जानकारी से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएं, सीएलएफ के लिए कार्यशाला आयोजित
  • नीलकंठ कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे तैनात पांच जेसीबी
  • मानसून की फुहारों से निखरी विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की बहार, सीजन में पहुंचे 18856 सैलानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.