सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख: गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 12:11 पूर्वाह्न

हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरण को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों और हालिया भ्रम पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। न्याय विभाग की ओर से जारी नई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हाईकोर्ट का नया परिसर हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-05) पर बेल बाबा मंदिर के सामने, तराई पूर्वी वन प्रभाग की लामाचौड़ (भाखड़ा रेंज) क्षेत्र की भूमि पर विकसित किया जाएगा। यानी हाईकोर्ट का नया कैंपस गौलापार में नहीं बनाया जाएगा।

सरकार के अनुसार, वर्ष 2023 में मंत्रिमंडल ने नैनीताल स्थित हाईकोर्ट को स्थायी रूप से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद नए परिसर के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रारंभिक स्तर पर करीब 26.08 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई थी।

40 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का निर्णय

न्याय विभाग के मुताबिक हाईकोर्ट की आवश्यकताओं और जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण के बाद परिसर के लिए अधिक भूमि की आवश्यकता सामने आई। इसके आधार पर कुल 73 हेक्टेयर वन भूमि में से 40 हेक्टेयर भूमि हाईकोर्ट परिसर के लिए हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया गया।

सरकार ने इसी प्रस्ताव के अनुरूप 40 हेक्टेयर वन भूमि हाईकोर्ट परिसर के लिए हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित भूमि लामाचौड़ क्षेत्र में बेल बाबा मंदिर के सामने स्थित है।

गौलापार के उल्लेख से पैदा हुआ था भ्रम

हाल ही में जारी एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में हाईकोर्ट के नए परिसर के संदर्भ में गौलापार का उल्लेख होने के बाद स्थान को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के नए परिसर के गौलापार में बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

अब न्याय विभाग ने नई प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट का प्रस्तावित नया परिसर गौलापार में नहीं, बल्कि रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के सामने लामाचौड़ (भाखड़ा रेंज) क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरण की दिशा में अहम कदम

हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का फैसला राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है। नए परिसर के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे निर्माण और अन्य आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सरकार के स्पष्टीकरण के बाद अब हाईकोर्ट के नए परिसर के स्थान को लेकर स्थिति साफ हो गई है—गौलापार नहीं, बल्कि बेल बाबा मंदिर के सामने लामाचौड़ क्षेत्र में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया परिसर।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
  • कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून
  • मुख्यमंत्री धामी ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
  • BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
  • उर्स मेला 2026 को लेकर पुलिस ने कसी कमर, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों संग की गोष्ठी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.