कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार के आयाम सक्षम द्वारा 100 दिव्यांगों के साथ रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम मनाया गया. कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा समिति संस्थान समिति के जिलाध्यक्ष कमल रतूड़ी ने दिव्यांगता के विभिन्न प्रमाण पत्र एवं सक्षम कैंप द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाने की जानकारी दी.

सक्षम के संयोजक डीपी ध्यानी द्वारा बताया गया आगे भी निरंतर दिव्यांगता के शिविर लगाए जाएंगे. सक्षम के महानगर संयोजक योगेंबर रावत द्वारा बोला गया सामाजिक समरसता दिव्यांगों के बीच और सामाजिक दूरी खत्म हो इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम रक्षाबंधन निरंतर आगे कराए जाएंगे.

सक्षम के कार्यक्रम में युवा प्रमुख प्रणव बामराना, सह प्रमुख विनय, महिला प्रमुख नेमा नैनवाल, सह प्रमुख प्रियंका कंडवाल, मीडिया प्रमुख अनवृती भट्ट, दिव्यांग सेवा सहकारिता सहतत्व समूह लोकमणीपुर अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, सचिव शंकर दत्त आदि मौजूद रहे.




Discussion about this post