शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2026 2:58 पूर्वाह्न

पौड़ी : आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनपद में व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरुप इसे जन उत्सव के रुप में मनाये जाने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 09 से 17 अगस्त, 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनजागरुकता गतिविधियां संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय उत्सव है, जिसमें सभी को उत्साहपूर्वक सहभागी बनना चाहिए।

बैठक में शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग तथा खेल विभाग को विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, प्रभात फेरियों तथा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान के दौरान विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति से जुड़े जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया गया, जिससे अधिकाधिक नागरिक अभियान से जुड़ सकें।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक भवनों तथा प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा, सम्मान एवं प्रतिष्ठा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, इसलिए भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन को भी तिरंगे के सम्मान और उसके सही उपयोग के प्रति जागरुक किया जाए।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम, राष्ट्रीय गान, देशभक्ति गीतों एवं तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, पीएम स्वजल दीपक रावत, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भौतिक रूप से तथा सभी खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.