शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पहाड़ के युवा रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, बनाई देश की पहली उड़ने वाली कार 

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2026 2:21 पूर्वाह्न

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने तकनीक के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ड्रोन तकनीक में सुधार कर विकसित किए गए एक-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल उड़ान परीक्षण किया है। इस उपलब्धि को भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआती कदम माना जा रहा है।

हापिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ रवि टम्टा लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित, इलेक्ट्रिक और इनोवेटिव व्यक्तिगत हवाई वाहन विकसित करना है, जो भविष्य में लोगों की व्यक्तिगत यात्रा के लिए आसमान के इस्तेमाल की संभावनाओं को मजबूत कर सके।

रवि टम्टा ने प्रोटोटाइप की सफल उड़ान के बाद इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा कि SKYNeX की पहली उड़ान केवल एक मशीन के जमीन से उठने की घटना नहीं है, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, संघर्ष, प्रयोग, असफलताओं से सीखने और अपने लक्ष्य पर विश्वास बनाए रखने का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भविष्य की मोबिलिटी केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में व्यक्तिगत परिवहन के लिए आसमान का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। HAPIDA SKYNeX की सफल उड़ान इसी सोच को साकार करने की दिशा में पहला बड़ा कदम है।

पहाड़ के युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

रवि टम्टा की यह उपलब्धि उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बीच नई तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में कुछ अलग करने का सपना देखते हैं। वर्षों तक लगातार मेहनत और परीक्षण के बाद मिली यह सफलता बताती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से बड़े सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

HAPIDA SKYNeX के सफल प्रोटोटाइप परीक्षण के बाद अब परियोजना के आगे के तकनीकी परीक्षण, विकास और सुरक्षा मानकों पर काम किया जाएगा। आने वाले समय में यह परियोजना भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी की संभावनाओं को किस तरह आगे बढ़ाती है, इस पर नजर रहेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.