गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2026 2:17 पूर्वाह्न
  • लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक एवं व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

देहरादून : गढ़वाल आयुक्त एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित 114वीं बोर्ड बैठक में देहरादून और मसूरी क्षेत्र के नियोजित विकास से जुड़े 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक की शुरुआत एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा अध्यक्ष एवं बोर्ड सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद 113वीं बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई, जिसे बोर्ड ने अनुमोदित किया। इसके उपरांत 114वीं बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

बैठक में विकासनगर क्षेत्र के कल्याणपुर, परगना पछवादून में एमडीडीए की लैण्ड पूलिंग योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत तैयार तलपट के भू-उपयोग को निःशुल्क परिवर्तित किए जाने के प्रस्ताव को भी नियमानुसार आगे बढ़ाने की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा होटल, पर्यटन इकाइयों, रिटेल आउटलेट, औद्योगिक भवन, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल तथा रेस्टोरेंट भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। बोर्ड ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि तेजी से विकसित हो रहे देहरादून एवं मसूरी क्षेत्र में सभी विकास कार्य तकनीकी मानकों, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं, जिससे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार हो सके।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय क्षेत्र के संतुलित एवं नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि लैण्ड पूलिंग सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्राधिकरण पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यसंस्कृति के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बोर्ड से स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक परियोजना की तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करते हुए विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में गढ़वाल आयुक्त एवं एमडीडीए अध्यक्ष आनन्द स्वरूप, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, संयुक्त सचिव (वित्त) के नामित प्रतिनिधि विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (एफआर) के नामित प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मिश्र, उप नगर आयुक्त के नामित प्रतिनिधि तनवीर सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तराखण्ड एस.एम. श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सौरभ शर्मा, एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता शांति सिंह रावत तथा सुनील कुमार उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष आनन्द स्वरूप ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.